भागवत कथा के श्रवण से अमरत्व की प्राप्ति
भागवत कथा जीते जी अमरत्व की प्राप्ति कराता है। मरने के बाद किसको अमरत्व की प्राप्ति हुई, इसे कोई नहीं जान पाता।
दरभंगा। भागवत कथा जीते जी अमरत्व की प्राप्ति कराता है। मरने के बाद किसको अमरत्व की प्राप्ति हुई, इसे कोई नहीं जान पाता। लेकिन जीते जी अमरत्व प्राप्त करना है तो भागवत कथा का श्रवण करना ही पड़ेगा। उक्त बातें प्रखंड के बाबा भूतनाथ दीनाराम ब्रह्मस्थान सुरहाचट्टी-अनार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन रविवार को वृंदावन से आए प्रसिद्ध कथावाचक केशवानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को भोलेनाथ ने अमरनाथ की गुफा में मां पार्वती को सुनाकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण प्रेम व तपस्या के साथ-साथ न्याय के प्रतिमूर्ति हैं। सच्चे मन से भजने वाले भक्तों को भगवान कभी निराश नहीं करते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन में राधा-कृष्ण की प्रेम लीला तथा न्याय के लिए महाभारत के मैदान में स्वयं भगवान को सारथी बनने की चर्चा करते हुए कृष्ण-अर्जुन संवाद पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर बाबा भूतनाथ जानकीनंदन चौधरी, आचार्य निरंजन झा, ललित मिश्रा आदि मौजूद थे।