राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा : अनामिका
भाजपा विचार बदलने व देश के विकास के लिए चुनाव लड़ती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सिर्फ विकास के लिए चुनाव लड़ेगी।
दरभंगा। भाजपा विचार बदलने व देश के विकास के लिए चुनाव लड़ती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सिर्फ विकास के लिए चुनाव लड़ेगी। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका ¨सह ने गुरुवार को स्थानीय परिसदन में कहीं। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 2 दिसंबर को आयोजित प्रमंडलीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर दरभंगा पहुंची प्रदेश अध्यक्ष ¨सह ने कहा कि 2019 के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रमंडलीय सम्मेलन कर महिलाओं को जोड़ा व जागरूक किया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही महिलाओं के लिए लाभकारी योजना को देख स्वयं महिलाएं भाजपा से जुड़ रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका-साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। भाजपा में महिलाओं को भी उतना ही अधिकार व सम्मान है जितना पुरुषों को। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि महिलाएं कुशल व दक्ष होगी तो वह प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनके हक के लिए बात करेंगी। राम की जन्मभूमि अयोध्या में है, इसलिए मंदिर तो वहीं बनेगा। जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि दरभंगा में पहली बार महिला मोर्चा का बूथ स्तरीय प्रमंडलीय सम्मेलन होगा। इसकी सफलता के लिए महिला मोर्चा की हर एक कार्यकर्ता 15 नवंबर से एकजुट होकर प्रखंड व बूथ पर बैठक करेंगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश मंत्री मीना झा, अंजनी निषाद, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, जिला प्रभारी रामकुमार झा आदि मौजूद थे।
------------------