Move to Jagran APP

राजीव तीसरी बार चुने गए रालोसपा के जिलाध्यक्ष

राजीव कुशवाहा लगातार तीसरी बार रालोसपा जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। गुरुवार को लहेरियासराय-एकमी चौक स्थित एक प्रांगण में सम्पन्न हुए चुनाव में उन्होंने बाजी मारी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:31 AM (IST)
राजीव तीसरी बार चुने गए रालोसपा के जिलाध्यक्ष
राजीव तीसरी बार चुने गए रालोसपा के जिलाध्यक्ष

दरभंगा । राजीव कुशवाहा लगातार तीसरी बार रालोसपा जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। गुरुवार को लहेरियासराय-एकमी चौक स्थित एक प्रांगण में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने बाजी मारी। चुनाव के लिए बतौर पर्यवेक्षक के तौर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश महासचिव डॉ. जितेंद्र कुशवाहा व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर रविद्र महतो मौजूद थे। जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए नव निर्वाचित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, डिलिगेट सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव यदुवीर कुशवाहा उनके प्रस्तावक बने। यदुवीर द्वारा दिए गए प्रस्ताव को रालोसपा दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव लक्ष्मी पासवान, सफदर इमाम आदि ने इसका समर्थन किया। इसके बाद राजीव को प्रमाण-पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद राजीव ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत व धारदार बनाना है। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, संजय कुमार, शकील अहमद, संजय यादव, गंगाराम यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.