अनशनकारियों के समर्थन में किया प्रदर्शन
संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षकों की चयन समिति के बाद स्थायी नियुक्ति के लिए अधिसूचना निकालने को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार को डॉ. राम मोहन झा एवं डॉ. चंद्र कांत मिश्र अनशन पर रहे।
दरभंगा। संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षकों की चयन समिति के बाद स्थायी नियुक्ति के लिए अधिसूचना निकालने को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार को डॉ. राम मोहन झा एवं डॉ. चंद्र कांत मिश्र अनशन पर रहे। इस दौरान वीसी के लगातार मुख्यालय से बाहर रहने के कारण आंदोलनकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर भूख हड़ताल के कारण अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। समिति के अध्यक्ष डॉ. राम सुभग चौधरी ने बताया कि विवि प्रशासन के उदासीन रवैए के कारण शिक्षाकर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षाकर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर आज विवि में जोरदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर अनशन स्थल पर हुई सभा का संचालन प्रो. अखिल रंजन झा ने किया। मौके पर प्रेम कुमार ¨सह, डॉ. राज कुमार सिन्हा, अभय कुमार, ललिता कुमारी, प्रो. हरिनारायण ¨सह, तरूण मंडल, राम विलास ¨सह, यदुवीर भारती, नवल किशोर यादव, उदय शंकर मिश्र, डॉ. कुशेश्वर सहनी, शंभु ठाकुर, विश्वंभर प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, अशोक कुमार, डॉ. सुमन कुमार झा, सरोजानंद झा, इंद्र किशोर मिश्र, जगदीश चौधरी, संजीव कुमार झा, सुधीर कुमार झा, मो. जावेद आलम, अमर नाथ राय, शशांक शेखर आदि ने विचार रखते हुए विवि प्रशासन से अविलंब वार्ता की मांग की। शिक्षाकर्मियों ने बीएन मंडल विवि की ओर से सभी कोटि के शिक्षकों की एक साथ अधिसूचना जारी कर देने सभी ने कुलपति के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही विवि प्रशासन से इसी आधार पर शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की।