21 सूत्री मांगों को लेकर हम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 21 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को केवटी प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र के नेतृत्व में धरना दिया। इ
दरभंगा। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 21 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को केवटी प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष रामदुलारी देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष आरके दत्ता ने मांगों की पूर्ति पर बल दिया। सभा को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सुमन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमील खान, मो. इजहार खान, शिवशंकर प्रसाद, चंद्रकला देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, रामदेव राम आदि ने संबोधित किया।
------------