Move to Jagran APP

कलिगांव के प्रिस ने इटली के कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य

दरभंगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव निवासी इंडिया प्रोकोन कंपनी दिल्ली के निदेशक महेश कुमार झा व गृहिणी जुली झा के पुत्र प्रिस झा ने इटली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश व राज्य का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 12:41 AM (IST)
कलिगांव के प्रिस ने इटली के कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य
कलिगांव के प्रिस ने इटली के कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य

दरभंगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव निवासी इंडिया प्रोकोन कंपनी दिल्ली के निदेशक महेश कुमार झा व गृहिणी जुली झा के पुत्र प्रिस झा ने इटली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश व राज्य का नाम रोशन किया है। इटली मे आयोजित व‌र्ल्ड चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जज डी बेनीटेलो, कराटे चीफ प्रेमजीत व कोच प्रवीण धनवाल ने बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर प्रिस को कांस्य पदक से सम्मानित किया। भारतीय तिरंगा को विदेश में लहराकर इलाके का मान बढाने वाले प्रिस की पहचान मेधावी छात्र के रूप में भी की जाती है। खेल के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सजग प्रिस का सपना गोल्ड मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित करना है। इससे पहले भी इंटर डोजो स्कूल दिल्ली में कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन के लिए प्रिस को कई अवार्ड से सम्मानित किया है। प्रिस की सफलता पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधायक डॉ. फराज फातमी, भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के संयोजक हेमंत झा, मुखिया अनिता देवी, सरपंच मनोज कुमार झा, पूर्व प्रमुख सुशील झा, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश झा, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू, प्रो. विपीन झा, अजीत झा, नीलांबर झा, प्रेम किशोर झा, बैजू झा, जयप्रकाश झा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.