Move to Jagran APP

देश के टुकड़े करने वाले सोच के लोग महागठबंधन में शामिल : मनोज

दरभंगा। भाजपा के स्टार प्रचारक सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन मे वैसे दल शामिल

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 12:01 AM (IST)
देश के टुकड़े करने वाले सोच के लोग महागठबंधन में शामिल : मनोज
देश के टुकड़े करने वाले सोच के लोग महागठबंधन में शामिल : मनोज

दरभंगा। भाजपा के स्टार प्रचारक सह सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन मे वैसे दल शामिल है जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की सोच रखते हैं। एक बड़ी साजिश के तहत जिन्नावादी मानसिकता वाले लोग को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। वे रविवार को रामपूरा एमबीडी कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा- पाकिस्तान का गुणगान कर धरती को बांटने की लड़ाई राष्ट्रवाद से है। लोकतंत्र के महापर्व में आपको भटकना नहीं है। भाजपा के समर्थन में यहां की जनता को निर्णय लेना है। मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने की। मौके पर जदयू अध्यक्ष पप्पू चौधरी, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साह, भाजयुमो अध्यक्ष मिथिलेश भगत, मुखिया ममता चौधरी, अशोक नायक, बालेंदु झा, जदयू भरोश साह, उप सरपंच मुन्ना चौबे, राजन चौधरी, अमोल यादव, सुरेंद्र राम, राजन बिहारी, शेखर बिहारी, सूरज गुप्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

-------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.