संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत
जदयू जिला अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक हुई।
दरभंगा। जदयू जिला अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें लोक सभा चुनाव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी कामाख्या नारायण ¨सह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। उन्होंने पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी के गठन पर बल दिया। इसके साथ पंचायत स्तर पर होने वाली हर बैठक में भाग लेने को कहा गया। हरेक अधिकारी अपने अपने कार्यकर्ता से मिलकर एकता बनाएं। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को घर घर पहुंचाएं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं। जिला संगठन प्रभारी सह विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने कहा कि सभी प्रकाष्ठों को पंचायत स्तर तक विस्तार करने की अपील की। विधायक व महिला समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष रंजू गीता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के विकास में हर दिन एक एक कड़ी जोड़ रहे हैं। अब महिलाओं का विकास तेज गति से हो रहा है। पटना में सात अक्टूबर को ज्ञान भवन में आयोजित इस वाहिनी सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई है। बैठक में जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रूमी, दीदार हुसैन चांद, गिरेंद्र नारायण कुंवर, कन्हैया प्रसाद साह, अशरफ हुसैन, बलदेव राम, र¨वद्र यादव, प्रदीप महतो, डॉ. राम मोहन झा, इशमत जहां, अंजुला शर्मा, श्याम रेखा मिश्रा, लाल बाबू साह, राजेंद्र राम, अशोक ठाकुर आदि उपस्थित थे।