Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के साथ सौतेल व्यवहार

भाकपा अंचल परिषद की विस्तारित बैठक रविवार को दड़िमा स्थित कार्यालय में पूर्व सरपंच मो. बदरूल नद्दाफ की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Oct 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 03:01 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के साथ सौतेल व्यवहार
बाढ़ पीड़ितों के साथ सौतेल व्यवहार

दरभंगा। भाकपा अंचल परिषद की विस्तारित बैठक रविवार को दड़िमा स्थित कार्यालय में पूर्व सरपंच मो. बदरूल नद्दाफ की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती व 6 अक्टूबर को पटना में प्रस्तावित राज्य सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों व स्थानीय जनसमस्याओं के निराकरण आदि मुद्दे पर चर्चा की गई। वहीं 30 अक्टूबर को सरजापुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर आहूत धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम कार्यक्रम का समर्थन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल सचिव रामचंद्र साहु ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रखंड घोषित होने के प्रस्ताव पारित होने के बावजूद प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव कर रही है। भेदभाव व उपेक्षा के कारण वंशारा, शेखपुरदानी, सरजापुर, मझिगामा समेत अन्य कई ऐसे पंचायत है , जहां के बाढ़ पीड़ित बाढ़ सहायता राशि व फूड पॉकेट से वंचित है। उन्होंने संगठन की मजबूती व बाढ़ पीड़ितों तथा स्थानीय जनसमस्याओं की निराकरण की मांग पर बल देते हुए 6 अक्टूबर को पटना में प्रस्तावित राज्य सत्याग्रह कार्यक्रम में भागीदारी का आहृवान किया। मौके पर मुखिया मो. चांद अली, ललित मिश्र, ध्यानचंद्र पासवान, मो. कलीम , मो. बदरूज्जमा उर्फ चांद , कुमरी देवी, रामजुलूम महतो, जोरावर सदाय आदि ने अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.