नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला : कांग्रेस
नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को समाहरणालय पर धरना दिया।
दरभंगा। नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
शुक्रवार को समाहरणालय पर धरना दिया। मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के चलते देश को आर्थिक नुकसान हुआ है। लोगों ने रोजगार गंवा दिया। बावजूद, न तो काला धन वापस आया और न ही जाली नोट पकड़ाया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब मोदीजी को देना होगा। कहा कि नोटबंदी से पूंजीपतियों को लाभ हुआ है। छोटे-मझोले उद्योग-धंधा एवं छोटे व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है।
लाखों लोगों को निजी क्षेत्र से नौकरियां गंवानी पड़ी है। इससे कई लोगों की मौत तक हो गई। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की और नोटबंदी के फैसले का जमकर विरोध प्रदर्शन किया । अंत में जिला पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
मौके पर पं रामनरायण झा, डॉ. पवन कुमार चौधरी, राम पुकार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, उदितनारायण चौधरी,गुलाम शाहिद, मो.असलम, राजा अंसारी, शुशील ¨सह, परमानंद झा, मधुकान्त झा, गणेश चौधरी, डॉ. दुर्गानंद झा, राहुल कुमार झा, शंभू झा, त्रिभुवन कुमार, जयशंकर चौधरी, डॉ. रजी अहमद, ओजेर अनवर, मो. शकील, जलालुद्दीन शहिल, अम्रेन्द्र अमर, परवेज शाहीन, अप्लेंद्र मिश्र, शिवशंकर मिश्र आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया।