मिथिला राज्य का गठन समय की पुकार : कीर्ति
सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि वे दरभंगा के सांसद हैं और जनता की कृपा बनी रही तो आगे भी वे सांसद बने रहेंगे।
दरभंगा। सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि वे दरभंगा के सांसद हैं और जनता की कृपा बनी रही तो आगे भी वे सांसद बने रहेंगे। दरभंगा के सर्वांगीण विकास के लिए आवाज उठाता रहा हूं। मिथिला राज्य का गठन समय की पुकार है। मिथिला राज्य का गठन के बिना बिहार का सर्वांगीण विकास अधूरा है। सांसद रविवार को क्षेत्र के मकरमपुर, रमौली, सझुआर, घोंघिया व आशापुर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद मकरमपुर गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल लडाकू विमान खरीदने में करोडों के घोटाला की आशंका जताई जा रही है। केन्द्र सरकार को इस बात पर जबाब देना चाहिए। लोग लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त हैं। किसानों में हाहाकार मची है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भयंकर सुखाड़ के कारण किसानों के खेतों में लगी धान की फसल जल गई और अब किसानों के समक्ष गेहूं की खेती करने के लिए रुपये नहीं है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। सांसद ने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की लुटिया डूबने वाली है। सांसद ने कहा की वे किस पार्टी से दरभंगा से चुनाव लड़ेंगे इसका पता समय पर जनता को चल जाएगा। सांसद के साथ मिथिलेश चौधरी, नरेश चौधरी, नवल किशोर झा, वीपी ¨सह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।