विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिथिला राज्य निर्माण सेना की बैठक

By Edited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 01:56 AM (IST)

मिथिला राज्य निर्माण सेना की बैठक सोमवार को श्यामा रेजिडेंसी होटल में आयोजित की गई।

News Article Hero Image

दरभंगा। मिथिला राज्य निर्माण सेना की बैठक सोमवार को श्यामा रेजिडेंसी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम सुंदर झा ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रंगनाथ ठाकुर को चुना गया। वहीं महासचिव हेमन्त कुमार झा व सुभाष झा, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी व आनंद ठाकुर, प्रदेश सचिव नवीन चौधरी बने। दरभंगा का जिला उपाध्यक्ष अभिनदंन मिश्र व सहरसा जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र शर्मा को बनाया गया। नवंबर में राष्ट्रीय अधिवेशन सह आमसभा के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में रोजश झा, संजय कुमार, संजय मिश्र सहित निर्माण सेना के कई लोग उपस्थित थे।