मिथिला पेंटिग मिथिला की धरोहर : गिरिराज सिंह
दरभंगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला पेंटिंग मिथिला की धरोहर है। यह सभी कलाओं को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के डब्बे को मिथिला पेटिग से सजाया है।
दरभंगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला पेंटिंग मिथिला की धरोहर है। यह सभी कलाओं को एक सूत्र में जोड़ने का काम करती है। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के डब्बे को मिथिला पेटिग से सजाया है। मिथिला पेटिग को विश्व स्तर पर रोजगार से जोड़ने की दिशा में बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि प्लास्टिक बैग पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। प्लास्टिक मुक्त अभियान में लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मखाना की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पोषक तत्वों से युक्त मखाना को विश्वस्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मखाना से बर्फी-राबड़ी का निर्माण दुग्ध उत्पादन संघ के द्वारा किया जाए, जिससे किसान और गोपालकों के रोजगार का बढ़ावा मिले। इससे उनका जीवन खुशहाल होगा। वह शुक्रवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह जिला सह चुनाव प्रभारी अमलेश झा के नवटोलिया स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मखाना के माला व मिथिला पेंटिंग देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष हरी सहनी ने मिथिला पेंटिग व पाग-चादर से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इधर, स्वयं सहायता समूह की कल्पना चौधरी ने मिथिला अक्षर लिखित सूत का झोला मंत्री को दिया। मौके पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील कुमार सिंह, डॉ. मुरारी मोहन झा, मनोज कुमार झा पप्पू, अभय झा, अशोक नायक, संजीव साह, सुजीत मल्लिक, कन्हैया चौधरी, राजेश रंजन, आदित्य नारायण चौधरी, विकास चौधरी, हेमंत झा, संतोष पासवान, संजय महतो, बालेंदु झा, रिकू झा, अमित झा, संजीव गुप्ता, मणिकांत झा आदि मौजूद थे।