बेनीपुर में वार्ड सदस्य से बदमाशों ने छीने 1.20 लाख छीने
------------------ - पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालकर लौटने के दौर
दरभंगा। बेखौफ बदमाश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं। दरभंगा जिले के बेनीपुर पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला ग्राहक के हाथ से गुरुवार को बदमाशों ने स्थानीय पेट्रोल पंप के पास एक लाख 20 हजार रुपयों से भरा झोला छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। पीड़िता जरिसो गांव निवासी फुलकांत मिश्र की पत्नी वार्ड सदस्य शांति देवी बताई गई है। बताया गया है कि शांति बैंक से गली नली योजना के तहत काम करने के लिए रुपयों निकासी कर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पीछा कर घटना को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने इतनी तेजी के साथ रुपये से भरा झोला छीना कि महिला गिरते-गिरते बच गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। बावजूद, इसके उसने हिम्मत की और शोर मचाया। आवाज सुनकर कई लोग सड़क पर पहुंचे और घटना की जानकारी मिलते ही बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। फिर, पीछा करने वाले कई बाइक सवार वापस हो गए। इसके बाद पीड़िता बेनीपुर एसडीपीओ कार्यालय पहुंची। उसने घटना की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर चौधरी को दी। डीएसपी ने तत्काल घटना की जानकारी बहेड़ा थानाध्यक्ष को दी और छापेमारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कई जगहों पर नाकेबंदी कर चेकिग अभियान चलाया गया। पुलिस की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक में जाकर सीसी कैमरे से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, समाचार प्रेषण तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी थी। -