विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोनों हाथों में कट्टा लेकर पिता और गांव वालों को दे रहा था धमकी, दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:36 AM (IST)

दरभंगा में एक युवक ने अपने दिव्यांग पिता को घर में बंद कर देसी कट्टे से धमकाया। पुलिस ने आरोपी ...और पढ़ें

दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

HighLights

  1. दिव्यांग पिता को देसी कट्टे से धमका रहा था युवक।

  2. पुलिस ने आरोपी अमन कुमार झा को किया गिरफ्तार।

  3. दो देसी कट्टे और दो गोलियां बरामद हुईं।

संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित वार्ड-18 में दिव्यांग पिता को घर में बंद कर देसी कट्टा लहराकर धमकाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक अमन कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि नवादा निवासी अमन कुमार झा ने अपने दिव्यांग पिता संजय झा को घर के अंदर बंद कर दिया और दोनों हाथों में देसी कट्टा लेकर उन्हें धमकाने लगा। वह आसपास के लोगों को भी हथियार दिखाकर धमका रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

तलाशी के दौरान दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद

सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी सावधानी और सूझबूझ से युवक से बातचीत की और उसे घर का दरवाजा खोलने के लिए राजी किया। जैसे ही दरवाजा खुला, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद हुई।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपित के पास से दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गई है। अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिता को किस कारण से घर में बंद कर धमकाया गया, इसकी जांच की जा रही है।