विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LNMU में एडमिशन का आखिरी अवसर, जल्द जारी होगी दूसरी चयन सूची

Published: Fri, 10 Jul 2026 04:59 PM (IST)

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय जल्द ही चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के लिए दूसरी चयन सूची जारी करेगा। ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दूसरी चयन सूची जल्द।

  2. 'समर्थ नामांकन पोर्टल' चार दिनों के लिए फिर खुलेगा।

  3. छूटे छात्र व नए आवेदक कर सकेंगे आवेदन।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर 10 जुलाई यानी शुक्रवार को सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसके तुरंत बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वितीय चयन सूची जारी करने की तैयारी में जुट गया है, इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार लोक भवन, पटना के आलोक में एक विशेष निर्णय लिया गया है।

ऐसे छात्र जिन्होंने अबतक आवेदन नहीं किया है या प्रथम सूची में नाम आने के बावजूद किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए 'समर्थ नामांकन पोर्टल' को एक बार फिर से खोला जाएगा।

नए आवेदक ऐसे छात्र जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रथम सूची में नाम आने के बाद भी नामांकन से चूके छात्र अपने आवेदनों में सुधार कर दोबारा कालेज/विषय का विकल्प चुन सकेंगे। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आवेदन के लिए इस पोर्टल को कुल चार दिनों के लिए पुनः सक्रिय किया जाएगा।

वेबसाइट पर नजर बनाए रखें छात्र

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष ने इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल खोलने की निश्चित तिथि और विस्तृत शेड्यूल बहुत जल्द विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर प्रकाशित कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया है कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में रुचि रखने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी अपडेट्स और द्वितीय सूची की सटीक तारीखों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने से न चूकें।