विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक सवार युवक पर गिरा ठनका, सिर में आग लगने से मौके पर मौत; खेत में धन रोप रही महिला की भी मौत

Published: Thu, 16 Jul 2026 02:29 PM (IST)

दरभंगा जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में बाइक से लौट रहे ...और पढ़ें

:पोस्टमार्टम परिसर में घटना की जानकारी देते मृतक के स्वजन, फोटो-जागरण

:पोस्टमार्टम परिसर में घटना की जानकारी देते मृतक के स्वजन, फोटो-जागरण

HighLights

  1. दरभंगा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हुई।

  2. बाइक सवार युवक के सिर में आग लगने से मौत।

  3. खेत में धान रोप रही महिला की भी गई जान।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में ठनका की चपेट में आने से एक महिला व एक युवक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को डीएमसीएच में कराया। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के जिरौना टोले सिमराहा वार्ड नंबर चार निवासी रामविलास मुखिया के पुत्र सिकंदर मुखिया(40) का शव बुरी तरह झुलसा था। 

स्वजन रंजीत मुखिया ने बताया कि बुधवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब एक किलोमीटर पहले चौर में बाइक सवार सिकंदर पर ठनका गिर गया। जिससे उनके सर में आग लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

ठनका गिरने पर भी बाइक नहीं हुई क्षतिग्रस्त 

राहगीरों से सूचना मिलने पर स्वजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि आश्चर्यजनक तौर पर बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। सिर्फ फ्यूल टंकी पर दो सुराख नुमा निशान बना है। 

उन्होंने बताया कि सिकंदर परदेस में काम करता था। पिछले दो महीने से वह गांव में रह रहा था। उसकी पत्नी वृद्धा देवी का रो रोकर बुरा हाल बना है और एक नाबालिग पुत्र है। 

खेत में रोपनी करते समय गिरा ठनका

वहीं ठनका गिरने मृत महिला बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पकरी वार्ड नंबर चार निवासी सुरेश लालदेव की पत्नी इनर देवी (55) का पोस्टमार्टम हुआ। स्वजन गोपाल लाल देव, परमानंद लाल देव, इंद्रकात लाल देव आदि ने बताया कि इनर देवी खेत में धनरोपनी कर रही थी। इसी दौरान ठनका गिरा और मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि ठनका गिरने की घटना में तेजी वृद्धि हुई है। इसके चलते लोग असमय काल के गाल में समा रहें। सरकार को जगह-जगह वज्रपात रोधी यंत्र लगाना चाहिए।