विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं भी मजदूर, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं', नीतीश-तेजस्वी की तारीफ के बाद मिनिस्टर की PM मोदी से गुहार

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 06 Oct 2023 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2023 02:12 PM (IST)

Bihar Politics बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने शुक्रवार को दरभंगा में मजदूरों के लिए सरकार की ओर ...और पढ़ें

'मैं भी मजदूर, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं', नीतीश-तेजस्वी की तारीफ के बाद मिनिस्टर की PM मोदी से गुहार
'मैं भी मजदूर, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं', नीतीश-तेजस्वी की तारीफ के बाद मिनिस्टर की PM मोदी से गुहार

HighLights

  1. श्रम संसाधन मंत्री ने मजदूरों से की मुलाकात, दी योजनाओं की जानकारी
  2. पीएम नरेन्द्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने की मांग की

जागरण संवाददाता, दरभंगा। मैं भी एक मजदूर हूं, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं...। ये बात शुक्रवार को दरभंगा में बिहार सरकार में श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने कही। यहां श्रम विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री सुरेंद्र राम ने उक्त बात कहने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को लेकर गुहार भी लगाई।

दरअसल, बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे थे। यहां राजेंद्र नगर भवन में आयोजित श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मंत्री राम ने शहर के दोनार चौक पर खड़े मजदूरों से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान श्रम मंत्री ने लोगों से बात करते हुए मजदूरों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पाग-चादर से सम्मानित भी किया।

मजदूरों के लिए चल रहीं 16 योजनाएं : मंत्री

मंत्री राम ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के लिए 16 योजनाएं चला रही है, ताकि उनका और उनके आश्रितों का भला हो सके। हालांकि, अभी इसका लाभ सभी मजदूरों को नहीं मिल रहा है।

दरअसल, लाभ लेने के लिए मजदूरों को अपना निबंधन कराना होता है। जो नहीं करा रहे हैं। मजदूर जागरूक हों, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अभियान चलाया गया है।

नीतीश-तेजस्वी की तारीफ, बोले- पलायन में आई कमी

उन्होंने कहा कि मैं भी एक मजदूर हूं, राजमिस्त्री से श्रम मंत्री बना हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विश्वास किया है, उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं।

सूबे से पलायन में काफी कमी आ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से निवेशकों की उम्मीद बढ़ी है। कई कल-कारखाने खुले हैं। इसे और गति दी जा रही है, ताकि बिहार के बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

दरभंगा के दोनार चौक पर मजदूरों से मुलाकात करते श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम। फोटो- जागरण

यह भी पढ़ें : कुछ तो गड़बड़ है... BRA बिहार विवि के कुलपति-कुलसचिव समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, KK Pathak का विभाग फिर सख्त

प्रधानमंत्री मोदी से की मांग

मंत्री ने कहा कि इसके स्थायी निदान को लेकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। इसके बाद ही पूर्ण निदान होगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कई ऐसे मजदूर मिले हैं, जो निबंधित थे, लेकिन कई अनिबंधित भी मिले। उन्हें अविलंब कार्यालय जाकर निबंधन कराने के लिए कहा है।

मजदूर ही सम्मान के असली हकदार

मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण ही राज्य और देश का विकास होता है। ऐसे में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को अभियान चलाकर सम्मानित कर रहे हैं।

मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि विकास कार्यों के लिए मजदूर ही सम्मान के असली हकदार हैं। इसे कोई चाहकर भी भुला नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें : 'हम किसी सरकार को नीति बनाने से रोक नहीं सकते', जातीय गणना पर SC ने कहा; जनवरी 2024 में होगी सुनवाई