पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
दरभंगा। कमतौल स्थित अवर निबंधन कार्यालय परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर अवर निबंधक अंबुज कुमार कुणाल ने माल्यार्पण किया।
दरभंगा। कमतौल स्थित अवर निबंधन कार्यालय परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर अवर निबंधक अंबुज कुमार कुणाल ने माल्यार्पण किया। राम नरेश ठाकुर ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। समारोह को संबोधित करने वालों में श्याम सुंदर मिश्र, राहुल कुमार, अंजनी कुमार ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, राम नरेश चौधरी, बिरजू ठाकुर आदि प्रमुख थे।
-------
केवटी : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेना नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती स्थानीय प्रशासन की ओर से समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल, जिपस शमीउल्लाह खां शमीम, सीओ सह प्रभारी एमओ अजीत कुमार झा, मास्टर प्रशिक्षक निर्वाचन प्रशांत कुमार झा के अलावा प्रखंड व अंचल के सभी कर्मचारी व कर्मी मौजूद थे।
--------
तारडीह : गुरुवार को जगह-जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अनीता अग्रवाल के साथ कर्मी प्रखंड मुख्यालय तारड़ीह में अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव, उप प्रमुख राकेश रंजन सहित प्रखंड व अंचल कर्मी व शिक्षकों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर चर्चा की।
----------
बहेड़ी : स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की जयंती प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। प्रदीप ने कहा कि बोस ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य के प्रति भारतीयों में नया जोश व उत्साह जगाया। मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, मो. हसनैन, चानो देवी, प्रकाश झा, सुरेश कुमार, विपिन कुमार, विष्णुदेव मंडल, अजय कुमार, डॉ मुकेश कुमार, मो. जाहिद, जामुन यादव, कमलेश यादव, रामभरोस महतो शामिल थे।
------
कुशेश्वरस्थान : माकपा कार्यकर्ताओं ने झझड़ा उच्च विद्यालय के सभाभवन में पार्टी के अंचल मंत्री राम अनुज यादव की अध्यक्षता में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर लक्ष्मी ठाकुर, विपिन बिहारी राय, मनमोहन मुखिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।