विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज का उलटफेर, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:33 PM (IST)

जन सुराज पार्टी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पूर्व घोषित रवींद्र कुमार की ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो।

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो।

HighLights

  1. जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी बदला।

  2. रवींद्र कुमार का टिकट वापस लेकर डॉ. नूरानी को उम्मीदवार बनाया।

  3. डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी मधुबनी के बिस्फी निवासी हैं।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सियासी तस्वीर में जन सुराज ने अचानक बदलाव किया है।

पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी रवींद्र कुमार का टिकट वापस लेते हुए अब मधुबनी जिले के बिस्फी निवासी डा. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने इस संबंध में पत्र जारी कर नए प्रत्याशी की घोषणा की है।

चिकित्सक के साथ व्यवसायी भी

पार्टी के पत्र के अनुसार 49 वर्षीय डा. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के निवासी हैं। उन्हें चिकित्सक के साथ व्यवसायी बताया गया है। अब वह दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे।

जन सुराज की ओर से विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बदलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने भूषण झा की जगह श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया था। अब दरभंगा स्नातक सीट पर भी प्रत्याशी बदल दिया गया है।

कारण पर पार्टी की चुप्पी

रवींद्र कुमार का टिकट वापस लेने के कारणों को लेकर जन सुराज की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रवींद्र ने कुछ समय पहले ही जन सुराज की सदस्यता ली थी। इससे पहले वह जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।