इनौस कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, किया प्रदर्शन
कमतौल थाना प्रभारी की मनमानी और उनकी बर्खास्तगी, नगर थाना कांड संख्या 168/18 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को इनौस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला।
दरभंगा। कमतौल थाना प्रभारी की मनमानी और उनकी बर्खास्तगी, नगर थाना कांड संख्या 168/18 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को इनौस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इनौस राज्य परिषद सदस्य केशरी कुमार यादव, रंजीत राम, राजा यादव, बिपिन कुमार यादव ने किया। सभा की अध्यक्षता छात्र नेता रोशन कुमार दीपक ने की। सभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि कमतौल थाना प्रभारी के संरक्षण में इनौस नेता विपिन कुमार यादव पर स्थानीय डीलर के पुत्र सहित अन्य लोगों से हमला कराया गया है। कमतौल इंस्पेक्टर की ओर से सुपरविजन भी कर दिया गया। कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो इनौस आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
वहीं भाकपा माले नगर सचिव सदिक भारती ने कहा कि दरभंगा शहर में भूमाफिया और अपराधी को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। इसका ता•ा उदाहरण मिर्जापुर चौक की घटना है। गिरफ्तारी के आदेश के बावजूद भी थाना प्रभारी अब तक सोए हुए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि थाना प्रभारी और भू-माफिया की सांठ-गांठ है। वही दूसरी ओर विवि थाना क्षेत्र के बेला में भू-माफिया द्वारा पुलिस के संरक्षण में भूदान की जमीन को बेची जा रही है। लेकिन प्रशासन चुप-चाप बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर थाना कांड संख्या 168/18 के अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो माले जल्द ही आंदोलन करेगी। मौके पर आइसा नेता ¨प्रस कुमार कर्ण, लालू यादव, अर¨वद यादव, शिव लाल यादव, अभिषेक यादव, राकेश यादव, पप्पू यादव, संतोष यादव, राम दयाल यादव, गणेश यादव, राम उदगार यादव, पवन यादव, सरोज यादव, अरुण यादव, राजा यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
----------------