रक्सौल हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन को मंजूरी, सीतामढ़ी दरभंगा और समस्तीपुर होकर चलेगी गाड़ी
Howrah Raxaul Puja Special Train: पूर्व मध्य रेल ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए हावड़ा-रक्सौल के बीच पूजा विशेष ...और पढ़ें

यह ट्रेन हावड़ा से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
HighLights
हावड़ा-रक्सौल पूजा विशेष ट्रेन दीपावली और छठ के लिए।
17 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 7-7 फेरे लगाएगी।
यात्रियों को भीड़ और वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत।
डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Howrah Raxaul Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने हावड़ा और रक्सौल के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी एक्स पर दी गई है।
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा–रक्सौल पूजा विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी और कुल 7 ट्रिप लगाएगी।
यह ट्रेन हावड़ा से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण
वापसी में गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल–हावड़ा पूजा विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी और यह भी 7 फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन रक्सौल से शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व मध्य रेल एवं पूर्वी रेलवे क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। मार्ग में इसका ठहराव बांदेल, वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किउल जंक्शन और बरौनी जंक्शन पर होगा।
इसके बाद दलसिंहसराय, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, कमतौल, जनकपुर, सीतामढ़ी और बैरगनिया होते हुए ट्रेन रक्सौल तक जाएगी।
वेटिंग लिस्ट से छुटकारा
यात्रियों की सुखद और आरामदायक यात्रा के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी (General), स्लीपर श्रेणी (Sleeper) एवं वातानुकूलित (AC) कोचों की व्यवस्था रहेगी।
त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
