Move to Jagran APP

भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर शव को बांसवाड़ी में फेंका

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा पुरानी बाजार स्थित बांसवाड़ी से मंगलवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:31 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 12:31 AM (IST)
भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर शव को बांसवाड़ी में फेंका
भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर शव को बांसवाड़ी में फेंका

दरभंगा । सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा पुरानी बाजार स्थित बांसवाड़ी से मंगलवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की शिनाख्त भरवाड़ा निवासी स्व. मो. जलील के पुत्र मो. मुस्तकीम शेख (65) के रूप में की गई है। वह पूर्व से हत्या मामले में आरोपित था। वर्ष 2005 में भाला मारकर मो. साबिर की पत्नी की हुई हत्या मामले में वह पांच वर्षों तक जेल में था। हालांकि, उस घटना से इस घटना का कोई कनेक्शन नहीं है। मृतका की पत्नी बुलो देवी ने हत्या के पीछे भूमि विवाद बताया है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। बताया है कि भूमि विवाद के कारण वह अपना पैतृक संपत्ति छोड़कर किराए के मकान में रहने को मजबूर था। सोमवार की रात मो. मुस्तकीम घर से दवा लाने के लिए निकला। लेकिन, वह मंगलवार की सुबह तक नहीं लौटा। खोजबीन के क्रम घर के पीछे स्थित बांसवाड़ी से उसका कपड़ा और चप्पल मिला। इसके बाद खोजबीन तेज कर दी गई। इस बीच बांसवाड़ी से ही मुस्तकीम का शव बरामद किया गया। मृतक के हाथ और पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं। देखने से प्रतीत हो रहा था कि बगीचा में कुछ दूर तक उसे घसीटा गया और फिर उसे मारकर ठिकाना लगा दिया गया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा। मृतक को दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्र मो. नन्हे एवं अंजुम अहमदाबाद में निजी कंपनी में काम करते हैं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मारकर रोने लगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.