Move to Jagran APP

सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देने के लिए कृतसंकल्पित : मंत्री

बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख रुबी राज व उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन सहित सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM (IST)
सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देने के लिए कृतसंकल्पित : मंत्री
सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देने के लिए कृतसंकल्पित : मंत्री

दरभंगा । बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख रुबी राज व उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन सहित सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख रूबी राज ने उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह व सभी नव निर्वाचित पंसस को साल व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मंत्री मदन सहनी ने रुबी राज व उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को सभी तरह के अधिकार देने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिया वह बात किसी से छुपी हुई नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि वे आशा व्यक्त करते हैं कि नव निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख क्षेत्र के सभी पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान करबाने में पुरी तरह सफल होगें। वे इस कार्य में प्रमुख एंव उप प्रमुख को पुर्णरुपेण सहयोग करेगें। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूबी राज ने कहा कि प्रखंड के सभी 23 पंचायतों का सर्वांगीण विकास करवाना उनका पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि सभी पंचायत समिति सदस्यों को एक साथ लेकर चलना है। पंचायत समिति सदस्यों के साथ किसी भी तरह की भेदभाव नहीं होगा। प्रमुख ने कहा कि प्रखंड कार्यालय पर अब बिचौलियों का राज नहीं रहेगा। दारुबाज व्यक्ति अब प्रखंड परिसर में नजर नहीं आएंगे। आम जनता के समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन करबायेगें। प्रमुख रूबी राज ने अपने प्रमुख बनने का पूरा श्रेय अपने ससुर यदुनंदन सहनी को दी। वहीं उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पंचायत समिति सदस्यों ने उन्हें उप प्रमुख के कुर्सी पर बैठाया उस पर खडा उतरने का पुर्णरुपेण कोशिश करेगें। वहीं जदयु नेता राम नरेश भगत ने कहा कि प्रमुख व उप प्रमुख प्रखंड में विकासात्मक कार्यों का एक नया इतिहास रचेगें। इस दौरान कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर मेकना बैदा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. कलाम व अन्य ने भी प्रमुख व उप प्रमुख का स्वागत किया। विकास कार्यों को लेकर आगे चलने के लिए बधाई दी।

loksabha election banner

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.