दरभंगा में मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
दरभंगा-लहेरियासराय रेलखंड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 76 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी उदय नारायण साह की मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
स्वर्ण व्यवसायी उदय नारायण साह की ट्रेन से मौत।
मॉर्निंग वॉक के दौरान लहेरियासराय चट्टी पर हादसा।
परिवार और चट्टी चौक बाजार में गहरा शोक।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेलखंड के लहेरियासराय चट्टी गुमटी नंबर 21 स्थित ट्रेन की चपेट में आने से एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है।
स्वर्ण व्यवसायी की पहचाना बहादुरपुर थाना छेत्र के बाबू साहब कालोनी निवासी स्व. रामनाथ साह के पुत्र उदय नारायण साह (76) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे प्रतिदिन मार्निंग वाक करने जाते थे।
मॉर्निंग वॉक के समय ट्रेन की चपेट में आए
सोमवार की सुबह वे नित्य दिन की तरह अपने मॉर्निंग वॉक करने निकले थे, इसी बीच वे दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए । घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वे भाजपा में जनसंघ काल से जुड़े थे।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक पर उनका मालती ज्वेलर्स नाम से आभूषण का शो-रूम है। उनकी मौत की खबर स्वजन में कोहराम मच गया। चट्टी चौक स्थित बाजार में मातम छा गया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
