Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IPS Deven Bharti: बिहार में बीता मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का बचपन, मोहल्ले के स्कूल में की पांचवीं तक पढ़ाई

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 10:17 PM (IST)

    मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई मोहल्ले के स्कूल से की। इसके बाद उनका चयन आवासीय नेतरहाट स्कूल रांची (झारखंड) में हो गया। रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल से उन्होंने प्लस-टू किया। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से स्नातकोत्तर किया।

    Hero Image
    बिहार में बीता मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का बचपन

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी देवेन भारती मूलत: बिहार के दरभंगा निवासी हैं।

    उनके पिता त्रिपुरारी शरण आयकर अधिवक्ता और मां भारती श्रीवास्तव ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) दरभंगा में हिंदी की विभागाध्यक्ष थीं। पिता का 1993 और मां का बीते वर्ष मार्च में निधन हुआ।

    वर्तमान में उनके घर पर कोई नहीं रहता है। वहां ताला बंद है। घर पर वर्षों से कोई नहीं आया है। सबसे बड़े देवेन तीन भाई और तीन बहन हैं। उनके एक छोटे भाई मृणाल भारती सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे भाई दिल्ली में करते हैं नौकरी

    दूसरे भाई प्रणव भारती दिल्ली में नौकरी करते हैं। तीन बहनों में बड़ी अवनिता भारती पुणे में रहती हैं। दूसरी बहन मधुमिता मुंबई और सुष्मिता भारती मुजफ्फरपुर में रहती हैं।

    देवेन ने पांचवीं तक मोहल्ले के विद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद उनका चयन आवासीय नेतरहाट स्कूल, रांची (झारखंड) में हो गया। रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल से उन्होंने प्लस-टू किया।

    फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से स्नातकोत्तर किया। 1994 बैच के आइपीएस देवेन की दो पुत्रियां है। इनमें रिया भारती गूगल में पदस्थापित हैं तो ऋषा भारती लंदन से ला की पढ़ाई कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें-

    26/11 की जांच में रहे शामिल, बिहार के दरभंगा से नाता; जानिए कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती