चार वार्डों को किया गया सैनिटाइज्ड
दरभंगा। नगर निगम की ओर से अब वार्डों को भी सैनिटाइज्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छोटी मशीनों के अलावा अग्निशमन की गाड़ियों के जरिए भी पाइप से छिड़काव कार्य किया जा रहा है।
दरभंगा। नगर निगम की ओर से अब वार्डों को भी सैनिटाइज्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छोटी मशीनों के अलावा अग्निशमन की गाड़ियों के जरिए भी पाइप से छिड़काव कार्य किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड एक, दो, 34, 43 और 45 में बड़ी गाड़ियों से छिड़काव कार्य किया गया। वहीं, नगर निगम की ओर से सैनिटाइजर छिड़काव को ले बनी गैंग की ओर से वार्ड नंबर 10, 11, 24, 25 को भी सैनिटाइज्ड किया गया। शहर की मुख्य सड़कों पर छिड़काव कार्य बदस्तूर जारी है। पानी के बड़े टैंकरों के जरिए छिड़काव कार्य रात-दिन किया जा रहा है। इसके अलावा साफ-सफाई और चूना-ब्लिचिग का छिड़काव भी जारी है। यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार को विभिन्न वार्डों को सैनिटाइज्ड किया गया है। प्रतिदिन गैंग के जरिए इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। सड़कों से कूडा उठाव के बाद वहां चूना-ब्लिचिग का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड को एक-एक लीटर केमिकल दिया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार वार्डों में केमिकल की आपूर्ति की जा रही है। सफाई कार्य में करीब आठ सौ सफाई कर्मी लगे हुए है। शहर की बेहतर साफ-सफाई को लेकर नगर आयुक्त के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है। स्वंय नगर आयुक्त इसकी मॉनीटरिग कर रहे है। इधर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने भी निगम की सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। बताया कि निगम कर्मी बेहतर ढंग से अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। शहर की अच्छे तरह से दो पालियों में सफाई की जा रही है। शहर को सैनिटाइज्ड करने का भी काम चल रहा है। बता दें कि नगर निगम प्रशासन की ओर से दो सौ लीटर केमिकल को कोलकाता से मंगाया गया है।