बाढ़ पीड़ितों ने कर्मचारियों को ऑफिस से खदेड़ा
भाकपा माले कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने अंचल सह प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया।
दरभंगा। भाकपा माले कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने अंचल सह प्रखंड मुख्यालय पर जमकर बवाल काटा। भाकपा माले अंचल सचिव सुनील यादव के नेतृत्व में एकत्रित सैकडों महिला पुरुषों ने प्रखंड कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को खदेड़ दिया। नेयाम छतौना पंचायत के वार्ड तीन के बाढ़ पीड़ितों ने अचानक अंचल कार्यालय पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। सीओ की अनुपस्थिति में अपना गुस्सा कुर्सी व टेबुलों पर उताड़ा। सूचना पर पहुंचे सीओ भुवनेश्वर झा ने अव्यवस्था और तोड़फोड़ की वारदात देख उपद्रवियों के विरुद्ध विशनपुर थाने में प्रथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।जहां उपद्रवियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी। कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी पप्पू पासवान आदि सक्रिय थे।