यूपी में योगी की ताजपोशी पर दरभंगा में आतिशबाजी
आदित्यनाथ की ताजपोशी की खुशी मिथिलांचल में भी रही।
दरभंगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी की खुशी मिथिलांचल में भी रही। नगर विधायक संजय सरावगी ने उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से सबका विकास होगा। उधर, रविवार की शाम बेंता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में जमकर आतिशबाजी की तथा यूपी के नए सीएम को बधाई दी। मौजूद कार्यकर्ता मोदी-योगी का नारा लगा रहे थे। मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि योगी के नेतृत्व में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ेगा। पांच राज्यों की जनता ने जता दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास है। मौके पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जिला मंत्री अशोक नायक, संजीव साह, प्रो.धर्मशीला गुप्ता, लहेरियासराय नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विकास चौधरी, लहेरियासराय नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, रेखा झा, राजू ¨सह, जीवछ सहनी समेत कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद पाटर् कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकालकर लहेरियासराय टावर पहुंचे और वहां भी आतिशबाजी की।
जाले संस के अनुसार, उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। रतनपुर, ब्रह्मपुर, सहसपुर, जोगियारा, मनमा, जाले, कछुआ, राढ़ी, भटपोखरा, मुरैठा, मास्सा, तरियानी, धमाद, काजी बहेड़ा, नगरडीह, नरौछ बिहारी गांवों के भाजपा नेता रामप्रवेश ठाकुर, जयप्रकाश मुन्ना, पुरुषोत्तम ¨सह, विपिन कुमार पाठक, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिग्विजय नारायण ¨सह, भोला ¨सह, गर्भू साहू, विनय कुमार झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ़खुशी का इजहार किया।