दो घरों में लगी आग, लाखों की क्षति
कुशेश्वरस्थान अंचल क्षेत्र के हिरणी गांव में मंगलवार की शाम अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 12:35 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 12:35 AM (IST)
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान अंचल क्षेत्र के हिरणी गांव में मंगलवार की शाम अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा महतो के घर में अचानक आग लगी और देखते ही देखते शिव शंकर महतो की घर भी आग के चपेट में आ गया। जिससे दोनो घर जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना में हीरा महतो के दो गाय एवं एक बछरा बुरी तरह झुलस गया तथा करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें