दरभंगा में कमला नदी की उपधारा में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत, बाढ़ के बीच धान की फसल देखने गए थे खेत
दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में कमला नदी की उपधारा में डूबने से 68 वर्षीय किसान रामेश्वर बढ़ई की मौत ...और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तारडीह में मौजूद स्वजन। जागरण।
HighLights
दरभंगा में कमला नदी की उपधारा में किसान डूबा।
68 वर्षीय रामेश्वर बढ़ई की हुई दुखद मौत।
बाढ़ के बीच धान की फसल देखने गए थे।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना के समीप बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कमला नदी की उपधारा में डूबने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, ठेंगहा पंचायत की देवना वार्ड एक निवासी रामेश्वर बढ़ई (68) जलस्तर कुछ कम होने के बाद तटबंध के अंदर अपनी धान की फसल देखने जा रहे थे। इस दौरान देवना के समीप कमला की उपधारा में उनका पांव फिसल गया और गहरे पानी में चले गए।
दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं बेटे
आसपास मौजूद बच्चों ने बुजुर्ग को डूबते देख शोरगुल किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामेश्वर बढ़ई को पानी से निकाला। उनकी पेट से पानी निकालकर तारडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजा ठेंगहा के सरपंच भोला शर्मा ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं, जो दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। उनको घटना की सूचना दे दी गई है।
