विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेडिकॉन में डॉ. रिजवान हैदर सम्मानित

By JagranEdited By:
Published: Wed, 28 Nov 2018 12:12 AM (GMT+05:30)

पटना में 17 और 18 नवंबर को आयोजित सिलवर जुबली ईस्ट जोन बिहार पेडिकॉन 18 में डीएमसीएच के शिशु रोग ...और पढ़ें

पेडिकॉन में डॉ. रिजवान हैदर सम्मानित
पेडिकॉन में डॉ. रिजवान हैदर सम्मानित

दरभंगा । पटना में 17 और 18 नवंबर को आयोजित सिलवर जुबली ईस्ट जोन बिहार पेडिकॉन 18 में डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रिजवान

हैदर को अवार्ड फार एकेडमिक एक्सलेंस से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिशु रोग में बेहतर कार्य के लिए दिया गया है। इसके पूर्व भी कई उपलब्धियों के लिए डॉ. रिजवान को सम्मानित किया जा चुका है। आठ राज्यों के 600 शिशु रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सम्मेलन में डॉ. रिजनवान हैदर ने बताया कि डेंगू के 90 प्रतिशत मरीजों के रोग छह से सात दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं। इसमें मात्र दस प्रतिशत रोगियों की ही हालत गंभीर रहती है। ऐसे रोगियों में हैमेरेजिक के लक्षण पाए जाते हैं जिसके बचने की संभावना कम रहती है। इस रोग के उपचार के लिए पपीता का पत्ता, बकरी का दूध, जामुन और उसका बीज उत्तम उपाय है।