दरभंगा के डीएमसीएच में मरीज की मौत के बाद एक घंटे तक हंगामा
दरभंगा के डीएमसीएच में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। परिजनों ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
डीएमसीएच दरभंगा में महिला मरीज की मौत हुई।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा चला।
जागरण संवादाता, दरभंगा । डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल) के मेडिसिन विभाग में उपचार के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद रविवार को स्वजन ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही।
बताया जाता है कि लो बीपी और चेस्ट पैन होने पर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर की फुलिया देवी (65) का उपचार स्वजन ने पहले बेनीपुर के अस्पताल में उपचार कराया। वहां से रेफर करने पर शनिवार को महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
मेडिसिन वार्ड के डा. पंकज मोहन श्रीवास्तव की यूनिट में उपचार के दौरान रविवार की दोपहर करीब 12 :30 बजे महिला की मौत हो गई। इससे व्यथित स्वजन नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सक पर सही से उपचार नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
