चुनाव को ले 12 बूथों पर पुलिस बलों की तैनाती
दरभंगा। रविवार को चौथे चरण के तहत प्रखंड में होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से पीठासीन पदाधिकारी समेत सभी मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए।
दरभंगा। रविवार को चौथे चरण के तहत प्रखंड में होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से पीठासीन पदाधिकारी समेत सभी मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए। सभी 12 बूथों पर पुलिस बल की तैनाती गई है। वहीं, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि छह पैक्सों में चुनाव है। इनमें मझिगामा, बरही, पिडारूच, शेखपुरदानी, केवटी व छाछा पचाढ़ी शामिल है। बताया कि पिडारूच में अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य पद के लिए तीन सीटों पर चुनाव होना है। शेष पैक्सों में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, जबकि प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध चुने गए है। छह पीसीसीपी किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए तत्पर रहेंगे। बताया कि सुबह सात बजे से तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करवाने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान करने के बाद सीधे अपने घर चले जाएं। बूथ के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। मतदान केंद्र की सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। मतदान के दौरान प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या या फिर गड़बड़ी की सूचना मोबाइल नंबर 9431818554 पर दी जा सकती है। अध्यक्ष पद के लिए 16 व प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद के लिए छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। मतगणना सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रखंड मुख्यालय में होगी। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार, सहकारिता पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, मास्टर प्रशिक्षक निर्वाचन प्रशांत कुमार झा भी मौजूद थे।
---------------