Move to Jagran APP

विकास की रफ्तार पर अतिक्रमण ने लगाया ब्रेक

दरभंगा। बेनीपुर नगर परिषद की वार्ड संख्या-नौ। यहां के पार्षद एक नहीं सभी वार्डों के उप मुख्य

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 12:36 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:36 AM (IST)
विकास की रफ्तार पर अतिक्रमण ने लगाया ब्रेक
विकास की रफ्तार पर अतिक्रमण ने लगाया ब्रेक

दरभंगा। बेनीपुर नगर परिषद की वार्ड संख्या-नौ। यहां के पार्षद एक नहीं सभी वार्डों के उप मुख्य पार्षद हैं। इनकी कुर्सी का लाभ लोगों को मिला। वार्ड में युद्धस्तर पर सडक, नाला व प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य हुआ है। लेकिन, यहां की सबसे बड़ी समस्या सड़कों का अतिक्रमण व वार्ड से जल निकासी के ठोस इंतजाम का नहीं होना है। बताते हैं कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व जल निकासी की ठोस व्यवस्था किए जाने की आवाज वार्ड पार्षद मो. जफरुदीन ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई बार उप मुख्य पार्षद की हैसियत से उठाई। इसके बाद हाल में भीषण जलजमाव वाले वार्डों में से जल निकासी के लिए छोटे नाला से जोड़कर बडा नाला का निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया। ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो। तीसरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस वार्ड के आसपास शराब, गांजा व जुएबाजी का धंधा जोरों पर है। नतीजा वार्ड में बराबर कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती हैं। वार्ड पार्षद द्वारा सामाजिक स्तर पर पहल कर उक्त धंधे पर रोक लगाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, वे इसमें असफल रहे। स्थानीय पुलिस सबकुछ जानते हुए भी बेचारी बनी है। यहां के लोग अपने डीलरों के क्रियाकलाप से भी काफी खफा हैं। बताया जाता हैं कि वार्ड के डीलरों द्वारा कभी भी निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा। जब दिया जाता हैं तो वजन कम एवं कीमत ज्यादा वसूली जा रही है। पिछले पांच वर्षों में साढ़े तीन करोड रुपये की लागत से सड़क व नाला का निर्माण कार्य हुआ है। वार्ड पार्षद द्वारा 341 लोगों के आवास निर्माण की स्वीकृति , 180 लोगों का शौचालय, 290 लोगों को पेंशन एवं 700 लोगों का राशन कार्ड बनवाया गया है।

loksabha election banner

बोले लोग : बिजली का पोल लग जाए, अंधकार का अंत हो जाए नवी हसन खां बताते हैं वार्ड के गली में अबतक बिजली का पोल नहीं लगाए जाने के कारण गली अंधकार में डूबी है। इसके लिए संबंधित कंपनी के कर्मी जिम्मेदार हैं। कृष्ण कुमार राय बताते हैं- वार्ड में बारिश के मौसम में भीषण जल जमाव के कारण लोगों में त्राहिमाम मचा रहता है। जल निकासी की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। मुमताज अहमद ने बताया कि वार्ड के खान चौक से लेकर जरिसो चौक तक का इलाका नशे का हब बना है। पुलिस को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। मो. गुलजार खां का कहना था कि वार्ड पार्षद ने पिछले पांच साल में ईमानदारी के साथ कई विकासात्मक कार्य किए हैं। हम सभी इनके कार्य से खुश हैं। इजाज खां का कहते हैं- वार्ड के डीलरों द्वारा प्रत्येक कार्ड पर एक से दो किलो अनाज कम दिया जा रहा है। साथ ही खाद्यान्न का मूल्य अधिक लिया जा रहा है। सफीउद्दीन खान का कहना था - इस वार्ड में अबतक ढाई सौ लोगों को डस्टबीन मिला है। वार्ड पार्षद सुख दुख में साथ रहते हैं। बोले पार्षद : विकास को बनाया लक्ष्य, कायम रहा भाईचारा

पांच साल के काम की बाबत पार्षद सह नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद का मो. जफरुद्दीन का कहना था - उन्होंने वार्ड में हमेशा आपसी भाईचारे का माहौल बनाए रखा। सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर युद्ध स्तर पर विकासात्मक कार्य कराया गया है। मौका मिला तो वार्ड के पोखरा का सौंदर्यीकरण सहित अन्य सभी शेष कार्यों को पूरा कराएंगे।

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.