Move to Jagran APP

मुख्य पार्षद के वार्ड में जल निकासी बड़ी समस्या

दरभंगा। नगर परिषद की वार्ड संख्या- 23। यहां के वार्ड पार्षद सुरेन्द्र कुमार झा बेनीपुर नगर पि

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:34 AM (IST)
मुख्य पार्षद के वार्ड में जल निकासी बड़ी समस्या
मुख्य पार्षद के वार्ड में जल निकासी बड़ी समस्या

दरभंगा। नगर परिषद की वार्ड संख्या- 23। यहां के वार्ड पार्षद सुरेन्द्र कुमार झा बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद हैं। इन्हें सभी 29 वार्डों में समान रूप से विकासात्मक कराने का सौभाग्य प्राप्त है। मुख्य पार्षद के प्रयास से सभी वार्डों में सड़क, बिजली ,आवास एवं शौचालय के मामले में अरबों रुपये का विकासात्मक कार्य तो कराया है। लेकिन मुख्य पार्षद अपने ही वार्ड में बरसात के मौसम में होनेवाले भीषण जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं करवा सके। बताते हैं कि जल निकासी का स्थाई रूप से समाधान नहीं होने से बरसात के मौसम इस वार्ड में भीषण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वार्ड में कई छोटे-छोटे नाला का निर्माण कार्य तो करवाया गया। लेकिन, सभी नालियां जाम पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि जबतक इस वार्ड से लेकर धेरुख नदी तक बड़े नाला का निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा। तबतक इस वार्ड से जल निकासी की स्थाई समाधान नहीं हो सकता। वार्ड के अधिकांश वृद्ध आज भी वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वंचित हैं। कई गरीब लोगों को अबततक राशन कार्ड नसीब नहीं हो पाया है। नतीजतन डीलर इनको खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं। खाद्यान्न के अभाव में इनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हालांकि वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद सभी समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। बोले लोग : वृद्धावस्था पेंशन का नहीं मिल रहा लाभ रामबाबू झा का कहना था कि वार्ड के अधिकांश वृद्धों को अबतक वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिलने के कारण उनकी हालत दिन प्रतिदिन ºाब होती जा रही है। लेकिन, इसे कोई देखनेवाला नहीं है। उपेन्द्र सहनी बताते हैं- वार्ड के सहनी टोला के अधिकांश गरीब लोगों को आजतक राशन कार्ड नहीं मिलने के कारण डीलर उन्हें खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं। इसके कारण गरीब परेशान हैं। रामबिलास सहनी- बताते हैं सहनी टोला में नगर परिषद के संवेदक द्वारा नाला निर्माण का कार्य आधा अधूरा कर छोड़ दिए जाने के कारण टोला के लोगों को बरसात के मौसम में भारी परेशानी होती हैं। सुरेश सहनी का कहना था कि मछुआ सोसाइटी के सचिव दिनेश सहनी के कारनामा से सहनी टोला के लोग त्रस्त हैं, वे सोसाइटी के सदस्य उनलोगों को नहीं बनने दे रहे हैं। राजेन्द्र सहनी का कहना था कि जबतक वार्ड से धेरुख नदी तक बड़ा नाला का निर्माण कार्य नहीं होगा तबतक इस वार्ड में भीषण जल जमाव की समस्या बनी रहेगी। मुख्य पार्षद ध्यान दें। मो. आलम का कहना था कि वार्ड के मो. तजीम के घर से मो. मोकीम के घर तक नाला का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने के कारण बरसात में लोगों को जीना दुभर हो जाता हैं। घुटरी देवी ने बताया कि इस वार्ड में सबसे खराब हालत गरीबों का है। रोजगार नहीं मिलने एवं राशन कार्ड नहीं रहने के कारण कई गरीब परिवार के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

loksabha election banner

बोले पार्षद : कराएंगे बड़े नाले का निर्माण वार्ड पार्षद सुरेन्द्र कुमार झा बताते हैं कि तीन करोड़ की लागत से सड़क व नाला का निर्माण कार्य कराया गया है। जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए बड़े नाला का निर्माण होगा। एक करोड 24 लाख रुपये की लागत से नल जल योजना का कार्य पूरा कराया जा रहा है। वार्ड में 388 लाभार्थियों को आवास दिलाया गया है। 164 एलईडी बल्ब लगवाया गया है। चार पोखरों का सौदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव पारित है। -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.