शैक्षणिक कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : प्राचार्य
दरभंगा। लहेरियासराय स्थित कुंवर सिंह कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बुधवा
दरभंगा। लहेरियासराय स्थित कुंवर सिंह कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बुधवार को कॉलेज में पदभार ग्रहण किया। डॉ. अशोक कुमार पूर्व को एमएलएसएम कॉलेज में लगभग 30 वर्षों का महान शैक्षणिक एवं शोध कार्य का अनुभव प्राप्त है। कुंवर सिंह महाविद्यालय को इनके योगदान से फायदा मिलेगा। नवनियुक्त प्राचार्य के दर्जनों शोध पत्र एवं पुस्तकें छप चुकी हैं। दर्जनों शोधार्थियों का मार्ग निर्देशन कर चुके हैं। प्राचार्य यूजीसी माइनर एवं मेजर प्रोजेक्ट का निष्पादन कर चुके हैं। प्राचार्य ने कहा कि कुंवर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में आने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। महाविद्यालय को शैक्षणिक प्रशासनिक एवं विकास के हर क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। छात्र छात्राओं की हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वर्ग संचालन, खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी सेमिनार एवं सभी प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि शैक्षणिक कार्यों के विकास में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने प्राचार्य का अभिनंदन करते हुए कहा कि अशोक बाबू के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से महाविद्यालय को काफी लाभ मिलेगा। महाविद्यालय के बर्सर डॉ. अभिन्न कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राचार्य योग्य, कर्मठ एवं शिक्षाविद हैं। इनके कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय का विकास होगा और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अतिथि शिक्षकों की ओर से डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं डॉ शैलेंद्र कुमार ठाकुर ने पुष्पगुच्छ एवं बुके देकर प्राचार्य का अभिनंदन किया। वहीं कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारी संघ के नेता हर्षवर्धन सिंह, कन्हैया सिंह विनोद कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ और माला देकर स्वागत किया। मौके पर मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. मनसा सुलतानिया, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. जय कुमार झा, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद, डॉ. राकेश रंजन सिन्हा, डॉ. शांभवी, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. रश्मि सीखा ,डॉ. विजय कुमार, डॉ. मधुश्री , डॉ. अनुराधा प्रसाद, संजीत कुमार कामत ,डॉ. अमित कुमार सिन्हा, स्वाति कुमारी, रामप्रीत दास, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. गुंजन कुमारी, सुदी लाल यादव, पवन कुमार अभिषेक कुमार, लालबाबू दास, अमित अभिषेक, प्रेम प्रकाश एवं विश्वनाथ पासवान ने अभिनंदन किया।
बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू के उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र जदयू नेता रितिक सिंह, अनुज कुमार सिंह, निखिल ठाकुर, विनोद कुमार यादव, आशुतोष चौधरी ने प्राचार्य का अभिनंदन किया।