विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में नकली देकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

By Sadare Alam Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 23 Mar 2026 09:31 PM (IST)

सिंहवाड़ा पुलिस ने समस्तीपुर की दो महिलाओं को दरभंगा में नकली आभूषण देकर असली चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

दरभंगा के भरवाडा बाजार से गिरफ्तार महिला पुलिस के साथ। जागरण

दरभंगा के भरवाडा बाजार से गिरफ्तार महिला पुलिस के साथ। जागरण

HighLights

  1. समस्तीपुर की दो महिलाएं दरभंगा में गिरफ्तार।

  2. नकली आभूषण देकर असली चुराने का आरोप।

  3. सीसीटीवी फुटेज से पहचान, सामान जब्त।

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा) । सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण उड़ा लिए जाने के मामले समस्तीपुर की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

इसमें समस्तीपुर नगर थानाक्षेत्र के गोला रोड वार्ड 20 निवासी राकेश कुमार की पत्नी झुममी देवी और वारिसनगर थानाक्षेत्र के मगरदही के संतोष राय की पत्नी गौरी देवी शामिल हैं।

भरवाड़ा बाजार से गिरफ्तार दोनों महिलाओं के पास से सोना की तीन पीस और रोल्ड गोल्ड की 77 नोज पीन सहित 14 सौ रुपये और दो स्मार्ट मोबाइल जब्त किया गया है।

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि जब्त मोबाइल और पूछताछ के आधार पर दोनों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बता दें कि गिरफ्तार दोनों महिलाएं 20 मार्च को भरवाड़ा बाजार में फेकन ठाकुर के रितिक ज्वेलर्स दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी।

जहां से सोने की नोज पिन खरीदारी करने के लिए कुछ आइटम दिखाने के लिए बोली। इस बीच देखने के क्रम में नकली नोज पिन रखकर 10 हजार मूल्य के दो असली सोने की नोज पिन लेकर फरार हो गई। दोनों की करतूत सीसी कैमरा में कैद हो गई।

मामले में फेकन ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसे देखते हुए बाजार की निगरानी बढ़ा गई। इस बीच सोमवार को दोनों महिलाएं पुनः भरवाड़ा बाजार में कमलदेव ठाकुर, कैलाश ठाकुर, राहुल ठाकुर के प्रतिष्ठान पर बारी-बारी से जाकर नोज पिन दिखाने की बात कही।

हालांकि, आशंका होने पर दुकानदार ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों शंभू ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। जहां 20 मार्च को सीसी कैमरे के प्रसारित फुटेज से दोनों के चेहरे का मिलान किया।

इसमें दोनों महिलाओं के सत्यापन होने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया । तलाशी के क्रम में असली और नकली नोज पिन जब्त किए गए। पूछताछ में सिमरी थानाक्षेत्र के बस्तवाड़ा बाजार स्थित अंबिका ज्वेलर्स से तीन नोज पिन उड़ा लेने की बात स्वीकार की है।