विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें रूट, कई ट्रेनें रद तो कई का बदलेगा रास्ता

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:12 PM (IST)

रेलवे के राजेंद्र रेल पुल पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दरभंगा और आसपास के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. राजेंद्र रेल पुल पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदलाव।

  2. 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनें रद या मार्ग परिवर्तित।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहेंगे। नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के साथ राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन बदले मार्ग से होगा।

हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस रद

समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक पूरी तरह रद रहेगी। इसके अलावा सियालदह, कोलकाता और पुरी से जयनगर, सीतामढ़ी एवं मुजफ्फरपुर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों में निरस्त रहेंगी।

कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस (13043/44), टाटानगर-थावे एक्सप्रेस (18182) तथा रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस (18629/30) का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन

दरभंगा-मौसूर एक्सप्रेस 29 सितंबर को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 12435 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 21, 25, 28 सितंबर और दो अक्टूबर को इसी मार्ग से चलेगी।

मुंगेर-किऊल होकर चलेगी एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 17006 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी। रेलवे के इस परिचालन बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन की स्थिति पहले जांचना जरूरी होगा।