विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा को मिलेगी जाम से मुक्ति, शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:44 AM (IST)

Darbhanga Tower Chowk Traffic Light: दरभंगा शहर को जल्द ही जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि प्रमुख चौराहों ...और पढ़ें

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने X पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने X पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है।


डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Darbhanga Traffic Signal System: दरभंगा शहर को जल्द ही सालों पुरानी जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर आधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है।

स्मार्ट सिग्नल और कैमरे

सांसद ने बताया कि शहर के लहेरियासराय, दरभंगा टावर चौक, दोनार, कादिराबाद, मिर्जापुर और बेता चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें (रेड, येलो, ग्रीन) लगाई जा रही हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हाई-टेक सर्विलांस कैमरे भी स्थापित किए जा रहे हैं।

जाम से मिलेगी पक्की आजादी

अत्याधुनिक ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम शुरू होने से चौराहों पर रोजाना लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों और भागमभाग से लोगों को निजात मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी।

आधुनिक कैमरों और ई-चालान व्यवस्था लागू होने से सड़कों पर सुरक्षा और अनुशासन बढ़ेगा, जिससे आम नागरिकों का सफर अधिक सुरक्षित बनेगा।

महानगरों जैसी स्मार्ट पहचान

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा अब केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट शहर के रूप में पहचान बना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शहर विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

नागरिकों को समर्पित सुविधा

सांसद ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि जब भी लोग जाम से परेशान होते थे, उन्होंने उस समस्या को करीब से महसूस किया है। यह पहल केवल चौराहों पर लाइटें लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दरभंगा के सम्मान, सुरक्षा और एक सुगम भविष्य की ओर बड़ा कदम है।