विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में चोरी का पर्दाफाश, गोल्ड सेंटर तक पहुंचे चोरी के जेवर, छह आरोपित गिरफ्तार

By Mukesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 28 May 2026 04:42 PM (IST)

सिमरी पुलिस ने गौड़ा गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपित। जागरण

पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपित। जागरण

HighLights

  1. सिमरी पुलिस ने गौड़ा चोरी मामले में छह आरोपी पकड़े।

  2. चोरी के मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए।

  3. गोल्ड टेस्टिंग सेंटर संचालक भी चोरी में गिरफ्तार हुआ।

जागरण संवाददाता, दरभंगा ।  बिहार में दरभंगा जिले के सिमरी थाने की पुलिस ने गौड़ा गांव में हुए चोरी कांड का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों में सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी निवासी मो. निजामुद्दीन, सिमरी निवासी विक्की कुमार मंडल और जितेंद्र कुमार ठाकुर, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी दीपक कुमार मंडल और रामकुमार यादव सहित महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी समाधान मोहिते शामिल हैं।

समाधान मोहिते दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में राधा गोल्ड टेस्टिंग सेंटर नाम से दुकान चलाते हैं और करीब 18 वर्षों से दरभंगा में रह रहे हैं।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सिमरी थाना कांड संख्या 87/26 के तहत की गई है। गौड़ा वार्ड संख्या-दो निवासी श्याम सहनी ने आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी तोड़ दी और मोबाइल फोन, लगभग एक भर सोने का हनुमानी, करीब 25 भर चांदी के आभूषण तथा कपड़े व अन्य सामान से भरे दो बैग चोरी कर लिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि जितेंद्र कुमार ने मो. निजामुद्दीन को चोरी का सोना बेचने के लिए समाधान मोहिते के पास भेजा था, जहां करीब 18 हजार रुपये में सोना बेचा गया।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक एंड्राइड मोबाइल, एक अन्य मोबाइल फोन, 2.44 ग्राम सोना तथा दो चांदी के पायल बरामद किए गए हैं। पुलिस बाकी सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, पांच दिन पहले गौड़ा गांव वार्ड संख्या-3 में हुई एक अन्य बड़ी चोरी की घटना अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। संजरी खातून ने घर का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी टीम की मदद से अनुसंधान जारी है और जल्द ही इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा।