विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: पीएम ने किया दरभंगा और सकरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास, 340 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 06 Aug 2023 02:06 PM (IST)

Darbhanga Station अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में दरभंगा एवं सकरी स्टेशन भी शामिल हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ...और पढ़ें

Bihar: पीएम ने किया दरभंगा और सकरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास, 340 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
Bihar: पीएम ने किया दरभंगा और सकरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास, 340 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

HighLights

  1. प्रधानमंत्री के हाथों हुआ दरभंगा और सकरी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास
  2. सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा आगामी 50 वर्षों के लिए ध्यान में रखते हुए स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय
  3. नगर विधायक संजय सरावगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
  4. दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शिलान्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जागरण संवाददाता, दरभंगा: अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत दरभंगा एवं सकरी स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से ऑनलाइन रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस दौरान दरभंगा एवं सकरी स्टेशन पर शिलान्यास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद विधायक विधान पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत रेलवे के वरीय अधिकारी गण भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने क्या कहा?

दरभंगा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा जंक्शन को 340 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों के अमृत कार्यकाल में देश सभी क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद भारतीय रेल में सर्वांगीण विकास हुआ है। अंग्रेज जमाने के रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री विश्वस्तरीय बना रहे हैं। आगामी 50 से अधिक वर्षों को ध्यान में रखते हुए देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय सुविधा युक्त बनाने का फैसला लिया गया है।

दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक 6 मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें सभी आधुनिक यात्री सुविधा मौजूद रहेंगी। दरभंगा रेलवे स्टेशन सिटी सेंटर के तौर पर विकसित होगा।

दरभंगा रेलवे स्टेशन में हाई लेवल प्लेटफॉर्म, पीपी शेल्टर, स्टेशन भवन, स्टेशन एंट्री मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एफओबी, शौचालय, आवश्यकता अनुसार लिफ्ट और एस्केलेटर आदि यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

नगर विधायक संजय सरावगी ने क्या कहा?

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में रेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। कहा कि अब म्यूजियम गुमटी के उस पार की 40,000 की आबादी को म्यूजियम गुमटी पर फ्लाईओवर का लाभ मिलेगा। जाम से निजात मिलेगी।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत ही म्यूजियम गुमटी पर आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण के लिए सिर्फ 5 करोड़ की राशि दी गई है जो पर्याप्त नहीं है। इस राशि को उन्होंने बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस लो कॉस्ट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 10 करोड रुपये और बढ़ाए जाएं।