दरभंगा के सिंहवाड़ा में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में हंगामा, शिक्षक हिरासत में
दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक स्कूल शिक्षक पर चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ...और पढ़ें

आरोपित शिक्षक राजेश पासवान को उसके गांव भराठी से हिरासत में लिया गया।
HighLights
सिंहवाड़ा के स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का आरोप।
ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने शिक्षक को पकड़ा।
आरोपी शिक्षक राजेश पासवान हिरासत में, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। Darbhanga Student Harassment Case: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में बुधवार की दोपहर चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक राजेश पासवान ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। आक्रोश बढ़ता देख आरोपित शिक्षक विद्यालय से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की गाड़ी विद्यालय पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी घेर लिया। स्थिति को देखते हुए सिंहवाड़ा थाना और सिमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।
इधर, सिमरी थाना पुलिस ने आरोपित शिक्षक राजेश पासवान को उसके गांव भराठी से हिरासत में ले लिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छेड़खानी के आरोप से जुड़े घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
