विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा सदर अस्पताल के दांतों के मरीजों को राहत, मंगलवार से FREE में RCT और सर्जरी

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:55 PM (IST)

Free Dental Treatment Bihar: दरभंगा सदर अस्पताल के दंत विभाग में अब मरीजों को रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) और सर्जरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सदर अस्पताल में निःशुल्क आरसीटी और दंत सर्जरी शुरू।

  2. आधुनिक एक्स-रे मशीन की सुविधा से बेहतर इलाज।

  3. निजी क्लीनिकों के महंगे इलाज से मरीजों को राहत।

रतन कुमार झा, दरभंगा। Darbhanga Sadar Hospital Dental Department: दरभंगा के गंगवारा स्थित सदर अस्पताल के दंत विभाग में दांतों के मरीजों को अब सर्जरी और रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल के दंत विभाग में आधुनिक एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुगम इलाज मिल सके।

निशुल्क मिलेंगी सभी सुविधाएं

सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुप्रिया नारायण ने जानकारी दी है कि अस्पताल में दंत विभाग के साथ-साथ गायनिक, आर्थोपेडिक, फिजिशियन और पीडियाट्रिक्स विभागों में भी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

यहां एक्स-रे से लेकर अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दांतों की सर्जरी और आरसीटी की सुविधा मंगलवार से शुरू हो जाएगी और ये सभी उपचार मरीजों के लिए पूरी तरह निःशुल्क होंगे।

निजी क्लीनिकों के महंगे इलाज से राहत

डीसीएएम रवि कुमार ने बताया कि दंत रोगियों के लिए सामान्य सर्जरी के साथ-साथ दांतों की साफ-सफाई और अन्य प्रकार के उपचार किए जाएंगे।

बाहर निजी क्लीनिकों में इस तरह के इलाज (विशेषकर आरसीटी) के लिए 10 हजार से 20 हजार रुपये तक वसूले जाते हैं, लेकिन सदर अस्पताल में यह बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

जिला प्रशासन के सहयोग से सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

डीएमसीएच की घटेगी भीड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से डीएमसीएच (DMCH) के दंत विभाग पर मरीजों का दबाव और भीड़ काफी कम होगी, क्योंकि मरीजों को वहां पहुंचने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।सदर अस्पताल में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा मिलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- डीएमसीएच में विधानसभा समिति का निरीक्षण, पानी और दवाओं की कमी पर गंभीर सवाल