दरभंगा में डकैती नया ट्रेंड: बेहोशी का इंजेक्शन और बाल काटकर दे रहे वारदात को अंजाम, पुलिस की बढ़ी चुनौती
दरभंगा में डकैती का तरीका बदल गया है, अब बदमाश बेहोशी के इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।
-1783842376719_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
दरभंगा में ढाई साल में 15 डकैती, एक हत्या हुई।
बदमाश अब बेहोशी के इंजेक्शन से डकैती कर रहे हैं।
पुलिस नई डकैती के तरीके और पुराने मामले सुलझाने में जुटी।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा शहर के आस-पास विगत ढाई वर्षों में 15 डकैती की घटनाएं घटी हैं। इसमें बदमाशों ने बम भी ब्लास्ट किए और गोली भी चलाई। विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर बैंकर्स कालोनी में दो नवंबर 2023 की रात सदर थानाक्षेत्र के बैंक कर्मी प्रभाष चंद्र मिश्रा के पिता जीतश चंद्र मिश्रा (66) की हत्या तक कर दी गई थी।
लेकिन, इन घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की गिरफ्तारी हो पाती उससे पहले वारदात देने के ट्रेंड को ही पूरी तरह से बदल दिया है। बेहोशी के इंजेक्शन से बहादुरपुर थानाक्षेत्र के डरहार गांव में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है।
हालांकि, दर्ज प्राथमिकी में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, घटना के बाद आस-पास के लोगों को इंजेक्शन देकर बेहोश करने की बात कही गई थी। ऐसे में इस ट्रेंड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की चुनौती बन गई है। पुलिस यह जानना चाहती है कि प्राथमिकी में इंजेक्शन लगाने की बात क्यों नहीं की गई है, घर में पुरुष सदस्य के होने के बावजूद घटना की जानकारी क्यों नहीं मिली।
चाकू से सिर के बाल कैसे कटे और क्यों काटे गए। ऐसे एफएसएल की टीम कटे हुए बाल की भी जांच कर रही है। पुलिस इंजेक्शन और नीडल भी तलाश रही है। बदमाश बाहर से अंदर कैसे प्रवेश किया, यह पता लगाने में जुटी है।
पुलिस यह जानना चाह रही है कि अगर घर के अंदर पांच बदमाश प्रवेश किए तो बाहर कितने थे। उधर, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआइटी टीम पूरे घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द सब कुछ साफ हो जाएगा।
प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस
पीड़िता करिश्मा कुमारी के फर्दबयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें पीड़िता ने कहा है कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह अपने दो वर्षीय पुत्र को कपड़े पहना रही थीं, जबकि उनका 16 वर्षीय भांजा छत पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था।
इसी दौरान छत के रास्ते मुंह पर काला कपड़ा बांधे और हाथों में ग्लव्स पहने दो बदमाश घर में घुस आए। दोनों ने चाकू के बल पर उन्हें कब्जे में लेकर मुख्य दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तीन अन्य बदमाश भी घर में दाखिल हो गए। पांचों बदमाशों ने करिश्मा कुमारी के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद तीन बदमाश घर के कमरों में रखे जेवरात और नकदी खंगालने लगे।
इस दौरान जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो दो बदमाशों ने चाकू से उनके बाल काट दिए और उन्हें धमकाकर चुप करा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नकदी और जेवरात समेटकर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। ब
दमाशों के जाने के बाद करिश्मा कुमारी ने किसी तरह मुंह से बंधा गमछा हटाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर उनका भांजा नीचे पहुंचा तो लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। कहा है कि सभी बदमाशों की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच थी। उनके चेहरे काले कपड़े से ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
कई घटनाओं से नहीं उठ पाया पर्दा
डकैती दौरान लक्ष्मीसागर में हुई हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। वहीं 21 जून 2025 की रात सदर थानाक्षेत्र के छोटाईपट्टी के बेलही गांव में रिटायर्ड शिक्षक मो. तुफैल अहमद के घर हुई डकैती में भी अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
इससे पूर्व 02 मई 2025 की रात छोटाईपट्टी में रघुवंश सिंह के मकान में रह रहे प्राथमिकी विद्यालय, छोटाईपट्टी नवटोली के हेडमास्टर व समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र के शिवराम गांव निवासी अखिलेश कुमार, मधुबनी जिले के फुलपरास थानाक्षेत्र के सिसवाबरही निवासी शिक्षक दीपक कुमार, औरंगाबाद जिले के हस्पुरा थानाक्षेत्र के बहादुरवीघा निवासी शिक्षक नीतू कुमारी, बहेड़ा थानाक्षेत्र के किशनपुर निवासी शिक्षक पूजा कुमारी और डाकघर कर्मी रोहित कुमार के घर से डकैती हुई थी।
जबकि, 25 जनवरी 2025 की रात केवटी थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में ज्वेलर्स व्यवसायी दिलीप साह और 21 फरवरी 2025 की रात छतवन गांव में मो. फजलू रहमान के घर डकैती हुई। दो दिसंबर 2024 की रात सदर थानाक्षेत्र के छोटाईपट्टी के बेलही गांव में कपड़ा व्यवसायी मो. अयूब के घर पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन, अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है।
