दरभंगा के जेपी चौक समेत कई इलाकों में मंगलवार को चार घंटे ठप रहेगी बिजली सप्लाई
दरभंगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं ...और पढ़ें

33 केवी पशुपालन फीडर की बिजली सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Power Cut News: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार जीएन एजेंसी द्वारा 33 केवी एयरपोर्ट फीडर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य किया जाना है।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से 33 केवी पशुपालन फीडर की बिजली सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
ये इलाके होंगे प्रभावित
इस शटडाउन के कारण 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पशुपालन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके चलते जेपी चौक, धर्मपुर, मिथिला कालोनी, कोका कोला एजेंसी, कबीरचक, मथुरापुर, म्यूजियम गुमटी, रोड नंबर 12, रेलवे कालोनी, सुधा फैक्ट्री, पानी टंकी शक्तिमान गली, ओवर ब्रिज ट्रांसफार्मर, सिंह जी ट्रांसफार्मर, नाका आठ, महादेव मंदिर, मिट्ठू पोखर, कगवा गुमटी, रोड नंबर पांच, बीएसएनएल टावर, गैस गोदाम और बैंकर्स कालोनी के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दोपहर में मेंटेनेंस कार्य
इसके अलावा 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पंडासराय से निकलने वाली 11 केवी जनरल फीडर में भी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
समय पर निपटाएं काम
पंडासराय उपकेंद्र में कार्य के दौरान बाकरगंज, लोहिया चौक, जेल रोड, केएम टैंक, पंडासराय, लहरी टोला, खाजसराय तथा खराजपुर इलाके सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने सभी प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटने से पहले ही अपने आवश्यक कार्य निपटा लें।
