विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल और गाड़ी क्षतिग्रस्त

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 10 Sep 2026 01:44 PM (IST)

दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त रैयाम थाना की पुलिस गाड़ी। सौजन्य ग्रामीण

क्षतिग्रस्त रैयाम थाना की पुलिस गाड़ी। सौजन्य ग्रामीण

HighLights

  1. रैयाम में शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला।

  2. हमले में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, चार पुलिसकर्मी हुए घायल।

  3. पुलिस ने 10 हमलावरों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। रैयाम थाना के के बनसारा ठिकरा टोल में बुधवार की देर रात शराब धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई।

वहीं एक महिला जवान समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। हमले की सूचना के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची। शराब धंधेबाज एवं हमलावरों की खोज में छापेमारी शुरू की।

पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त-करने और पुलिस टीम के साथ धक्का - मुक्की और मारपीट को लेकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को रैयाम की जगह आसपास के दूसरे थानों में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, रैयाम थाना की पुलिस ने करीब दो लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए धंधेबाज महावीर सहनी को पकड़ कर वाहन में बैठा लिया।

इस दौरान महावीर के स्वजन एवं उसके करीबियों ने पुलिस गाड़ी को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेर लिया। पुलिस टीम के साथ धक्का - मुक्की और मारपीट कर महावीर को छुड़ा लिया।

इस दौरान पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मी रामनारायण पासवान, धीरेंद्र सिंह, रामएकबाल यादव, सरिता कुमारी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी -रनवे में इलाज कराया गया।

इधर, हमले की सूचना मिलते ही देर रात रैयाम के अलावा केवटी, कमतौल, सिमरी, दरभंगा सदर, मब्बी और अन्य थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया ‌। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। क्षतिग्रस्त गाड़ी को रैयाम थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। जिला से पहुंचे पुलिस टीम भी रैयाम थाना परिसर में कैंप कर रही है।

गुरुवार को थाना परिसर में मामले को लेकर कागजी कार्रवाई चल रही थी। पुलिस के कब्जे में छापामारी के दौरान बरामद करीब दो लीटर देसी चुलाई शराब भी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल कागजी प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की विशेष जानकारी दी जाएगी।

वहीं सदर-2 एसडीपीओ कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि घटना देर रात की है और वे भी पहुंचे थे। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।