स्पाइसजेट की उड़ान ने फिर दिया झटका, दरभंगा-मुंबई सेवा सातवें दिन भी रद
दरभंगा-मुंबई रूट पर स्पाइसजेट की उड़ानें लगातार सातवें दिन भी रद रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
दरभंगा-मुंबई स्पाइसजेट उड़ान लगातार सातवें दिन रद, यात्री परेशान।
यात्रियों को यात्रा योजना में बाधा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
एयरलाइन ने उड़ानों को रद्द करने का कारण परिचालन बताया।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह से दरभंगा मुंबई हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट की उड़ान सेवा लगातार प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी जारी है।
हालांकि एयरलाइन कंपनी इसे आपरेशनल रीजन होने की जानकारी दी है। लेकिन ऐसे में यात्रियों की सफर की योजना प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी भी लगातार झेलनी पड़ रही है।
ऐसे में यात्रियों स्पाइसजेट की उड़ान रद होने पर कई सवाल भी करने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की उड़ान सेवा लगातार सातवें दिन यानी सोमवार को भी शेड्यूल में रद रही।
हालांकि फ्लाइट रद होने की घोषणा यात्रियों के बीच विमानन कंपनी की ओर से पहले कर दी गई थी। इसे यात्रियों को एयरपोर्ट से आने जाने सहित कई परेशानियों से राहत मिली।
लेकिन लगातार एक सप्ताह से फ्लाइट रद होने से कई यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर के बाहर गहरी नाराजगी जताई। इधर केवल दिल्ली और बेंगलुरु शहर के बीच स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा की आठ विमानों का आवागमन हुआ।
इनमें दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 18 मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:10 से नौ मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से पांच मिनट विलंब से 3:05 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से एक घंटा विलंब से 4:20 में पहुंची।
