विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Bhumi: दरभंगा में भूमि सुधार आवेदन के निपटारे में छूट रहा पसीना, आधे से भी कम का निपटारा

Published: Mon, 19 Jan 2026 02:18 PM (IST)

दरभंगा में राजस्व महाभियान के तहत भूमि सुधार आवेदनों की स्कैनिंग धीमी गति से चल रही है, जिससे रैयत परेशान ...और पढ़ें

दरभंगा में भूमि सुधार आवेदन के निपटारे में छूट रहा पसीना

दरभंगा में भूमि सुधार आवेदन के निपटारे में छूट रहा पसीना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दरभंगा। राजस्व महाभियान के तहत रैयत से प्राप्त आवेदन की स्केनिंग का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। जिससे रैयत परेशान और निराश हैं। इस कारण डिजिटलीकरण और सुधार जैसे काम अटके पड़े हैं। इसे ठीक करने के लिए बिहार सरकार ने अब कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मियों की मदद लेने का आदेश दिया है और तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए बदलाव किए गए हैं, ताकि आवेदन जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड हो सकें और अभियान की गति बढ़े।

जिला राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार महाभियान में उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी ऑनलाइन करने, जमाबंदी में सुधार और बंटवारा नामांतरण को लेकर कुल 23,6,776 आवेदन प्राप्त हुए थे।

बताया जा रहा है कि अबतक 45 प्रतिशत आवेदन की स्केनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। महाभियान के शिविर में 23,6,776 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 25,068 आवेदन मिले हैं। अब तक 10,043 आवेदन की स्केनिंग हुई है।

ऑनलाइन जमाबंदी को लेकर शिविर में 28,716 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 12,491 आवेदन की स्केनिंग की गई है। जबकि पांच रैयतों के आवेदन को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जमाबंदी में सुधार को लेकर 16,5,648 आवेदन प्राप्त हुए। 73,118 आवेदन की स्केनिंग की गई। जबकि 19 आवेदन को अपलोड किया गया है।

रैयत लगा रहे अंचल का चक्कर:

केवटी के रैयत हन्नान कुरैशी, बहादुरपुर के उमाशंकर कुंवर, बिरौल के विमला दास, अजय कुमार आदि ने बताया कि बंटवारा नामांतरण के लिए शिविर में आवेदन दिया था। अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी अंचल कार्यालय से मैसेज नहीं आया है।

अभी सरकार ने किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। जब तक बंटवारा नामांतरण और अपने नाम से जमाबंदी कायम नहीं होगा। तब तक किसान रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। किसान रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। अंचल का चक्कर लगा रहा हूं। कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

विभाग के निर्देश पर अब महाभियान शिविर में प्राप्त आवेदन का स्केनिंग का काम कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जाएगा। सभी अंचल में स्केनिंग का काम कॉमन सर्विस सेंटर में तेजी से किया जा रहा है। इस माह के अंत तक स्केनिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। - मनोज कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व विभाग, दरभंगा