विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमतौल बाजार की मुख्य सड़क नगर पंचायत को हस्तांतरित, विकास और रखरखाव में मिलेगी गति

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:03 PM (IST)

दरभंगा के कमतौल बाजार की 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क अब नगर पंचायत कमतौल-अहियारी को हस्तांतरित होगी। यह कदम शहरी दबाव ...और पढ़ें

मुख्य सड़क जल्द ही नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के अधीन होगी। फाइल फोटो

मुख्य सड़क जल्द ही नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के अधीन होगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. कमतौल बाजार की 1.75 किमी सड़क नगर पंचायत को हस्तांतरित।

  2. विधायक जीवेश कुमार के प्रयासों से सड़क हस्तांतरण को मिली मंजूरी।

  3. सड़क पर नाला निर्माण और भविष्य में चौड़ीकरण का कार्य होगा।

संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। Kamtaul Road Transfer: जिले के कमतौल बाजार क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

प्लस टू राम शृंगारी कन्या उच्च विद्यालय से कमतौल कॉलेज तक (भाया कमतौल बाजार) जाने वाली 1.75 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क जल्द ही नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के अधीन होगी।

विभागीय सहमति हुई प्राप्त

नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से हटाकर नगर पंचायत को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर अपनी आधिकारिक सहमति प्रदान कर दी है। विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।

विधायक के प्रयास रंग लाए

यह सड़क कमतौल बाजार के बेहद घनी आबादी वाले मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र से होकर गुजरती है। लगातार बढ़ते शहरी दबाव और यातायात को देखते हुए इसके हस्तांतरण की मांग उठ रही थी। स्थानीय विधायक जीवेश कुमार के प्रयासों से सड़क हस्तांतरण की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो सका है।

सड़क पर बनेगा नाला

कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि विभागीय निर्देश में सड़क पर नाला निर्माण कार्य को पूरा करने का जिक्र है। साथ ही भविष्य में शहरी जरूरतों के हिसाब से इसके सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

रखरखाव में होगी आसानी

सड़क के आधिकारिक तौर पर नगर पंचायत के अधीन आने के बाद इसके चौड़ीकरण, मजबूती और नियमित रखरखाव की दिशा में तेजी से काम किया जा सकेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और आम राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।